नोएडा, अक्टूबर 24 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। बिसरख कोतवाली पुलिस ने गुरुवार की रात डेंगू से पीड़ित महिला मरीज को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर ग्रेनो वेस्ट से दिल्ली के अस्पताल तक पहुंचाया, लेकिन अस्पताल में शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत से परिवार को गहरा सदमा लगा है। ग्रेनो वेस्ट की पंचशील हाईनीश सोसाइटी में धीरज त्रिपाठी परिवार के साथ रहते हैं। उनके करीबी आलोक ने बताया कि धीरज त्रिपाठी की पत्नी कविता त्रिपाठी को 18 अक्तूबर को तेज बुखार होने पर ग्रेनो वेस्ट स्थित यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने जांच में डेंगू की पुष्टि की। इलाज के दौरान उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो परिजनों ने दिल्ली के अपोलो अस्पताल के डॉक्टरों से संपर्क किया। अपोलो की टीम ने तत्काल मरीज को शिफ्ट करने की सलाह दी। इसके बाद...