वाशिंगटन, जनवरी 19 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर कब्जा करने की अपनी मंशा स्पष्ट कर दी है। उन्होंने कई बार अपने विरोधियों, खासकर यूरोपीय देशों को चेतावनी दी है कि अगर वे उनकी मांगों का विरोध करेंगे, तो उन पर अतिरिक्त टैरिफ लगा दिए जाएंगे। साथ ही, उन्होंने ग्रीनलैंड को लेकर चीन और रूस की संभावित धमकियों का भी जिक्र किया है। वहीं जब उनसे पूछा गया कि क्या वे ग्रीनलैंड पर कब्जा करने के लिए सैन्य बल का प्रयोग करेंगे, उन्होंने सीधे-सीधे कहा- नो कमेंट। इससे पहले ट्रंप ने कहा कि नोबेल शांति पुरस्कार से नजरअंदाज किए जाने के बाद अब उन्हें 'पूरी तरह से शांति' के बारे में सोचने की कोई बाध्यता नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक वाशिंगटन ग्रीनलैंड पर पूरा नियंत्रण नहीं हासिल कर लेता, तब तक दुनिया सुरक्षित नहीं रहेगी। हालांकि, अमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.