बलिया, फरवरी 9 -- बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र भर के युवाओं ने ग्रीनफील्ड-वे के निर्माण में लगे डंपर चालकों की मनमानी और बार-बार की शिकायत के बावजूद उन पर रोक नहीं लगाने से नाराज क्षेत्रीय युवाओं ने सोमवार को एनएच-31 पर मठ जोगेंद्र गिरी के पास चक्का जाम कर दिया। लोगों ने ग्रीनफील्ड के निर्माण में लगे डंपरों के परिचालन पर रोक की मांग की। युवाओं ने मौके पर ही ग्रीनफील्ड और एनएचएआई के अधिकारियों व कर्मचारियों के बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन-पूजन भी किया। युवाओं ने कहा कि ग्रीनफील्ड के लिए मिट्टी ढो रही ओवरलोड सैकड़ों डंपर तेज रफ्तार में दौड़ लगा रही है। मिट्टी डालने के बाद पानी नहीं डालने से धूल का गुबार भी उठ रहा है और चारों तरफ प्रदूषण फैल रहा है। लोगों का राह चलना मुश्किल हो गया है तथा सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। बार-बार के आग्रह ...