गाजीपुर, जनवरी 10 -- पतार, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के ऊंचाडीह गांव के पास से गुजर रही निर्माणाधीन ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के कारण रेलवे स्टेशन सहित मुख्य मार्ग को जोड़ने वाले रास्ते को बंद किए जाने पर ग्रामीणों ने कार्य को रोकते हुए विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची उप जिलाधिकारी हर्षिता तिवारी के आश्वासन पर ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया। ऊंचाडीह गांव के सामने ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे की कार्यदाई संस्था ने सड़क को बंद करने की सूचना मिलते ही ऊंचाडीह सहित आसपास के गांव के बड़ी संख्या ग्रामीण मौके पर पहुंचकर सड़क पर बैठ धरना प्रदर्शन करने लगे। ग्रामीणों का कहना था कि इस मार्ग के बंद हो जाने से लगभग आधा दर्जन गांव का संपर्क रेलवे स्टेशन सहित बाजार और मुख्य सड़क से कट जाएगा। मुख्य सड़क सहित रेलवे स्टेशन और बाजार जाने के लिए हम ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.