सहरसा, मार्च 26 -- सहरसा, नगर संवाददाता ।राज्य के पहले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की अधिसूचना जारी कर दी गई है। सहरसा सहित राज्य के छह जिले से होकर गुजरनी वाली पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे अंतर्गत 6 जिलों के 29 प्रखंडों के 250 से अधिक गांवों में कुल 3381.2 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जाएगी। सहरसा जिले के पांच प्रखंडों से होकर गुजरने वाली एक्सप्रेस-वे के लिए 45 गांवों में जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। जिसमें सबसे अधिक सौरबाजार प्रखंड अंतर्गत 17 गांवों में जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। जबकि सिमरीबख्तियारपुर प्रखंड के 13 गांव में जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। वहीं पतरघट प्रखंड के सात और महिषी, सोनवर्षा राज प्रखंड के चार चार गांव में जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। पटना पूर्णिया एक्सप्रेस-वे के निर्माण से पटना आने-जाने में काफी कम समय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.