सिद्धार्थ, फरवरी 20 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। इटवा थाना क्षेत्र के जिगनीहवा उर्फ जोलहाभारी नेबुहवा गांव में बुधवार रात चोरों ने एक मकान की खिड़की की ग्रिल तोड़कर घर में घुसकर नकदी, जेवर और कपड़े सहित करीब ढाई से तीन लाख रुपये के सामानों को उड़ा लिया है। घटना की जानकारी गुरुवार सुबह में होने पर पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस, फोरेंसिक और सर्विलांस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जिगनीहवा उर्फ जोलहाभारी नेबुहवा गांव निवासी रुपेश कुमार सिंह पुत्र हरेंद्र प्रताप सिंह बुधवार रात परिवार के साथ भोजन के बाद सो गए थे। देर रात करीब 12 से तीन बजे के बीच अज्ञात चोर घर के जंगले की ग्रिल तोड़कर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद कमरे में रखे बक्से और अलमारी खंगाल डाले। परिजनों के अनुसार शादी के लिए रखे गए सोने-चांदी के जेवर,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.