कोडरमा, दिसम्बर 26 -- चंदवारा। ग्रिजली स्कूल में क्रिसमस डे का आयोजन किया गया। विद्यालय के सीईओ प्रकाश गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, सहयोग और मंचीय कौशल का विकास करते हैं। वहीं प्रधानाचार्या अंजना कुमारी ने क्रिसमस के प्रेम, शांति और करुणा के संदेश को जीवन में अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षिका एवली बरनवाल व आरती कुमारी के मार्गदर्शन में हुआ। इसमें बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत नर्सरी एप्पल के बच्चों द्वारा जिंगल बेल्स" की मधुर धुन पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुति से हुई। इसके बाद एलकेजी ग्रीन व येलो के बच्चों ने शिक्षिका एवली बरनवाल के निर्देशन में मनमोहक समूह नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की भरपूर सराहना प्राप्त की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...