कोडरमा, अप्रैल 22 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। गुमो-सतपुलिया स्थित ग्रिजली पब्लिक स्कूल में मंगलवार को अर्थ डे पर छात्रों ने भाग लिया और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। क्लास तीन के बच्चों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का परिचय देते हुए प्राकृतिक संरक्षण का संदेश दिया। संचालन पियुष ने की। वाणी बंसल ने अपनी भावपूर्ण कविता के जरिए प्रकृति के प्रति प्रेम और उसकी रक्षा की आवश्यकता को व्यक्त किया। जबकि रहमत, सुमुख, जनक और सोनाक्षी ने प्रेरणादायक कहानियां सुनाकर पर्यावरण की अहमियत को उजागर किया। अराध्या, तन्वी, निखिल, करमन, राजवीर, ईशान, स्वर्णा, सांची, यश ने सजीव रोल प्ले प्रस्तुत किया,जिसमें प्रदूषण, वृक्षारोपण, जल संरक्षण,सतत विकास जैसे मुद्दों पर प्रकाश डाला। उनके जीवंत अभिनय ने दर्शकों को यह एहसास दिलाया कि प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.