कोडरमा, फरवरी 6 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में छात्र परिषद् का चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। चुनाव के दौरान अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, उपसचिव, सांस्कृतिक सचिव, खेल सचिव एवं कोषाध्यक्ष पदों के लिए मतदान कराया गया। चुनाव परिणामों के अनुसार अध्यक्ष पद पर लवजीत कुमार विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष पद पर पवन पंडित, सचिव पद पर विश्वजीत कुमार, उपसचिव पद पर रजनीश कुमार, सांस्कृतिक सचिव पद पर कुंदन कुमार, खेल सचिव पद पर सूरज कुमार सिंह तथा कोषाध्यक्ष पद पर मनोरंजन कुमार पाण्डेय विजयी घोषित किए गए। महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक संजीत कुमार ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.