प्रयागराज, जनवरी 3 -- ग्राहक बनकर ज्वेलरी शॉप में पहुंची महिलाओं ने दुकान से 12 जोड़ी सोने की बाली चुरा ली। पूरी वारदात दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद है। मामला सिविल लाइंस का है। पंगवा तालाब थाना काकोरी लखनऊ निवासी मोहम्मद शहान खान की तहरीर के मुताबिक वह कल्याण ज्वेलर्स की फ्रेंचाइजी धारक श्रीअनन्त ज्वेलर्स में शाखा प्रबंधक हैं। 31 दिसंबर की शाम चार महिलाएं एक छोटे बच्चे के साथ ग्राहक बनकर दुकान में आईं। एक महिला ने कर्मचारी को अपनी बातों में उलझा लिया और दूसरी महिलाओं ने काउंटर से बाली चुरा ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...