बरेली, मार्च 23 -- सामान खरीदने पहुंचे ग्राहक ने बातों में फंसाकर दुकान से 25 हजार रुपये और मोबाइल चोरी कर लिया। इस मामले में थाना सुभाषनगर में रिपोर्ट लिखाई गई है। सुभाषनगर निवासी वीरेंद्र गुप्ता ने पुलिस को बताया कि तिलक कॉलोनी में उनकी किराने की दुकान है। 12 मार्च को एक ग्राहक उनकी दुकान पर सामान लेने पहुंचा और उसने करीब 47 मिनट तक खरीदारी की। इस बीच उसने धीरे-धीरे करके दुकान के गल्ले से करीब 25 हजार रुपये और मोबाइल चोरी कर लिया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। उन्होंने फुटेज पुलिस को सौंपकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव रौंधी निवासी शेर सिंह ने थाना सुभाषनगर में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शेर सिंह का कहना है कि 21 मार्च की रात करीब पौने तीन बजे कोई चोर उनके कमरे में घुस आया और वहां रखे तीन मोबाइल चोरी कर ले गया। पुलिस ने रिपो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.