लखनऊ, मई 17 -- लखनऊ, संवाददाता। अलीगंज पुलिस ने कूट रचित कागजात के जरिए ग्राहक के खाते से रुपए निकालने के आरोपित बैंक मैनेजर को को गिरफ्तार कर लिया है। वह दो साल से फरार चल रहा था। इंस्पेक्टर अलीगंज के मुताबिक गुडंबा के पैकरामऊ निवासी इबराना खातून ने वर्ष 2023 में मुकदमा दर्ज कराया था कि उनका खाता अलीगंज सेक्टर एफ स्थित एचसीबीएल को ऑपरेटिव बैंक में है। बैंक मैनेजर आशीष खरे, एचआर अली जैदी व अरविंद शर्मा ने उनके कूट रचित कागजात बनाकर उनके खाते से 1.39 लाख रुपए दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिए। शिकायत करने पर आरोपितों ने उनकी पिटाई कर दी। इस मामले में शनिवार को आरोपित बैंक मैनेजर गुडंबा के सेक्टर एच जानकीपुरम निवासी आशीष खरे को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.