नई दिल्ली, मई 15 -- अगर आप KTM 250 ड्यूक (KTM 250 Duke) खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए एक जरूरी खबर है। KTM इंडिया ने इस पॉपुलर परफॉर्मेंस बाइक की कीमत में 5,000 की बढ़ोतरी कर दी है। अब इस बाइक की एक्स-शोरूम (दिल्ली) प्राइस 2.30 लाख रुपये हो गई है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- मारुति को लगा स्विफ्ट, वैगनआर या फ्रोंक्स का दिखेगा दम! लेकिन बदल गई पूरी कहानीपहले क्या थी कीमत? अक्टूबर 2024 में लॉन्च हुई 2025 KTM 250 ड्यूक की शुरुआती कीमत 2.45 लाख रखी गई थी। लेकिन, दिसंबर में कंपनी ने इस पर 20,000 की छूट दी थी, जो जनवरी 2025 तक वैलिड थी। मार्च तक यह छूट बनी रही, लेकिन अब KTM ने इसकी कीमत फिर से बढ़ा दी है।KTM 250 Duke: क्यों है इतनी खास? KTM 250 ड्यूक भारतीय युवाओं की पसंदीदा बाइकों में से एक है। यह देखने म...