नई दिल्ली, मार्च 16 -- फॉक्सवैगन की कारों को भारतीय मार्केट में लगातार शानदार रिस्पांस मिल रहा है। अगर बीते महीने यानी फरवरी, 2025 में हुई बिक्री की बात करें तो इस दौरान फॉक्सवैगन वर्टस को 1,800 से ज्यादा ग्राहक मिले। हालांकि, इसी दौरान कंपनी की धांसू एसयूवी टिगुआन को निराशा हाथ लगी। बता दें कि फॉक्सवैगन टिगुआन (Volkswagen Tiguan) को पूरे फरवरी मिलाकर सिर्फ 2 खरीददार मिले। इस दौरान सालाना आधार पर टिगुआन की बिक्री में 98 पर्सेंट से ज्यादा की गिरावट देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी फरवरी, 2024 में टिगुआन को 102 ग्राहक मिले थे। आइए जानते हैं कि टिगुआन के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।दमदार इंजन से लैस है एसयूवी अगर पावरट्रेन की बात करें तो फॉक्सवैगन टिगुआन में ग्राहकों को 2.0-लीटर का टर्बो पैट्रोल इंजन मिलता है जो 190bhp ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.