नई दिल्ली, फरवरी 7 -- टाटा मोटर्स ने अपने इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर पोर्टफोलियो के लिए फरवरी डिस्काउंट का एलान कर दिया है। कंपनी इस महीने जिस इलेक्ट्रिक कार पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट दे रही है वो टाटा कर्व है। दरअसल, इस कार को खरीदने पर पूरे 3.80 लाख रुपए तक का फायदा मिलने वाला है। कंपनी इस कार के मॉडल ईयर 2025 (MY25) और मॉडल ईयर 2026 (MY26) पर अलग-अलग डिस्काउंट दे रही है। कंपनी कर्व क्रिएटिव 45 वैरिएंट के MY25 चेसिस मॉडल के लिए 3.30 लाख रुपए तक की छूट दे रही है। MY26 चेसिस के लिए यह 2.80 लाख रुपए थी। अन्य सभी वैरिएंट पर MY24 और MY25 चेसिस के लिए 3.80 लाख रुपए तक और MY26 चेसिस के लिए 3.30 लाख रुपए तक की छूट दे रही है। कंपनी ने दावा किया है कि 45 kWh बैटरी पैक से इसकी रेंज 430Km और 55 kWh बैटरी पैक से 502Km की रेंज है। बता दें कि इसकी शुरुआती ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.