फरीदाबाद, जनवरी 29 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के अधिकांशमॉल में भीड़भाड़ कम होती जा रही है। फिर भी शहर में नए मॉल खुलते जा रहे हैं। अगले माह से शहर में एक और मॉल खुलने जा रहा है। यह मॉल सेक्टर-20बी में खुलेगा। यह खरीदारों के लिए एक और ठिकाना होगा। शहर में खरीदारी के नए-नए ठिकाने बनते जा रहे हैं। शहर में पहले खरीदारी के लिए बल्लभगढ़, एनआईटी, ओल्ड फरीदाबाद, सराय ख्वाजा जैसे परंपरागत बाजार थे। इसके बाद सेक्टर विकसित हुए तो सेक्टरों में बाजार खुल गए। यहां खरीदारों की भीड़ रहने लगी। करीब 15 साल पहले शहर में शॉपिंग मॉल स्थापित होने शुरू हो गए। इस समय शहर में सेक्टर-20ए में दो मॉल, सेक्टर-37 में एक मॉल, सेक्टर-31 में एक मॉल, सेक्टर-12 में चार मॉल, एनआईटी बस अडडा और दशहरा मैदान के पास भी एक-एक मॉल हैं। सेक्टर-12 का एक मॉल बंद भी हो चुका है। व...