गढ़वा, मार्च 19 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला यक्ष्मा केंद्र गढ़वा में पलामू जिलांतर्गत रेहला स्थित ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सीएसआर विभाग की ओर से बुधवार को जिले में इलाजरत 30 टीबी मरीजों को गोद लेकर अतिरिक्त पोषण सामग्री के रूप में फूड बास्केट प्रदान किया गया। उसके तहत प्रत्येक मरीज को गुड़, चना, बादाम, दाल, तेल, सत्तू सहित अन्य खाद्य पदार्थ प्रदान किए गए। मौके पर जिला यक्ष्मा प्रभाग के डीपीसी डॉ. पुरुषेश्वर मिश्र, पीपीएम समन्वयक नुरूल्लाह अंसारी, एनडीपीएस जीतेंद्र कुमार, एलटी विश्वास कुमार शर्मा, पीपीएसए के फिल्ड ऑफिसर संतोष कुमार व सतीश कुमार उपस्थित थे। फूड बास्केट की शुरुआत प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत वर्ष 2022 में शुरू किया गया था। उसके तहत कोई भी व्यक्ति, उद्योगपति, गैर सरकारी संस्था, व्यवसायिक व सरकारी कर्मी निक्षय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.