लखीमपुरखीरी, मार्च 19 -- पलियाकलां। दुधवा टाइगर रिजर्व के तृणभोजी वन्यजीवों के लिए ग्रासलैंड मैनेजमेंट की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विशेषज्ञों ने घास के मैदानों का बेहतर प्रबंधन करने के टिप्स दिए। दुधवा के पर्यटन परिसर में आयोजित ग्रासलैंड मैनेजमेंट कार्यशाला की अध्यक्षता दुधवा टाइगर रिजर्व के मुख्य वन संरक्षक एवं फील्ड निदेशक डॉ. एच राजा मोहन ने की। इस कार्यशाला का प्रयोजन दुधवा के शाकाहारी वन्य जीवों को और बेहतर घास सुलभ कराए जाने के लिए घास के मैदानों का नए तरीके से प्रबंधन किया जाना था। कार्यशाला में एसएफ आरआई जबलपुर के सेवानिवृत्त वैज्ञानिक विशेषज्ञ डा.आरके पांडेय ने कहा कि दुधवा के समस्त वन्यजीवों के लिए उनके प्राकृतिक वास को बिना प्रभावित किए ही खाद्य घासें तैयार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि घास के मैदानों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.