उरई, जनवरी 16 -- उरई। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत रानी लक्ष्मीबाई सभागार विकास भवन उरई में जिला प्रशासन, परिवहन, पंचायतीराज विभाग द्वारा ट्रेनर कुलदीप गुप्ता के सहयोग से डीएम राजेश कुमार पाण्डेय व एसपी डॉ दुर्गेश कुमार के मार्गदर्शन में ग्राम प्रधानों व जिला पंचायत सदस्यों को वर्चुअल बैठक के माध्यम से सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति प्रशिक्षण देते हुए जागरुक किया गया। कार्यक्रम में डीएम राजेश कुमार पाण्डेय, एसपी डॉ दुर्गेश कुमार, सीडीओ केके सिंह, एआरटीओ राजेश कुमार, डीपीआरओ राम अयोध्या प्रसाद, विकास याज्ञिक व अन्य जिला स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम में पंचायतीराज विभाग की मुख्य भूमिका रही। प्रशिक्षण में प्रधानों को ग्राम स्तर पर सड़क सुरक्षा समिति बनाये जाने के लिए कहा गया, जिससे ग्राम स्तर पर लोगों में सड़क सुरक्षा के प...