कुशीनगर, जनवरी 7 -- पडरौना, निज संवाददाता। जनपद में अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा एवं पुलिस-जन सहयोग को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सोमवार की रात अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सिद्धार्थ वर्मा ने पुलिस क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन कुमार सिंह के साथ थाना कसया क्षेत्र के चकदेइया में ग्राम सुरक्षा समिति की गोष्ठी आयोजित की। पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर डॉ. अजय कुमार सिंह ने कोतवाली पडरौना क्षेत्र के ग्राम खाव खड्डा में ग्राम सुरक्षा समिति की गोष्ठी आयोजित की। समिति के पदाधिकारियों से एएसपी ने संवाद स्थापित करते हुए ग्राम स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, अपराधों की रोकथाम, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव के विषय में विस्तृत जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक ने लोगों को अवगत कराया कि ग्राम सुरक्षा समिति पुलिस की एक महत्वपूर्ण कड़ी है, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.