महोबा, फरवरी 4 -- महोबा, संवाददाता। सड़क किनारे ग्राम समाज की भूमि पर हो रहे अवैध कब्जा की शिकायत उपजिलाधिकारी से करते हुए जांच कराने की मांग उठाई गई है। पूर्व सभासद ने कहा कि पूर्व में शिकायत के बाद जांच टीम ने मौके पर पहुंचकर गा्रम समाज की भूमि पर कब्जा होने पर निर्माण कार्य बंद कराया था मगर अब एक बार फिर से कब्जा हो रहा है। शुक्लानापुरा निवासी नगर पालिका के पूर्व सभासद राहुल द्विवेदी ने उपजिलाधिकारी सदर शिवध्यान पांडे को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि विजय सागर पक्षी बिहार के पास ग्राम समाज और वन विभाग की भूमि पर कब्जा किए जा रहे है। मौजा विजयनगर में उनकी भूमि के आसपास वन विभाग और ग्राम समाज की भूमि में पिछले साल हो रहे कब्जा पर शिकायत दर्ज कराई गई थी जिस पर मौके पर पहुंची टीम ने जांच में ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा पाया गया था और निर...