कन्नौज, मार्च 19 -- छिबरामऊ, संवाददाता। तालग्राम थाना क्षेत्र के मुंडाला गांव में ग्राम समाज की जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था। शिकायत के बाद एसडीएम के निर्देश पर बुलडोजर से अवैध कब्जा को हटवाकर उसे कब्जा मुक्त करा दिया। उपजिलाधिकारी ज्ञानेंंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि ग्राम समाज की मुंडाला की गाटा संख्या 353 जो कि अभिलेखो में उसर के नाम दर्ज है। उक्त गाटा संख्या के रकवा 0.061 हेक्टेयर रकबे पर गांव के सेवकराम पुत्र दुलारे व गुड्डू पुत्र दुलारे ने अवैध रूप से निर्माण कर लिया था। जिसको लेखपाल पुष्पकांत मिश्रा को मौके पर भेजकर पैमाइश के बाद जेसीबी मशीन से अवैध कब्जे को हटवा दिया गया और जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.