अंबेडकर नगर, दिसम्बर 1 -- भीटी, संवाददाता। अहरौली थाना क्षेत्र के प्रतापपुर चमुर्खा गांव में नवीन परती ग्राम समाज खाते की भूमि पर अवैध कब्जा करके सेफ्टी टैंक निर्माण के मामले में पुलिस ने उपजिलाधिकारी अकबरपुर के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत किया है। इस सम्बंध में लेखपाल ने तहरीर दी थी। प्रतापपुर चमुर्खा निवासी राम अवध पुत्र टोलई ग्राम सभा के गाटा संख्या 2747 जो नवीन परती के रूप में दर्ज है, पर अवैध रूप से कब्जा करके सेफ्टी टैंक का निर्माण कर रहे थे। ग्रामीणों की शिकायत पर लेखपाल वरुण कुमार त्रिपाठी ने कार्य रुकवा कर, गड्ढा पाटने के लिए कहा था। आरोप है कि दबंग राम अवध ने लेखपाल के निर्देश का पालन न करते हुए गड्ढा खुदाई का काम जारी रखा, जिसकी रिपोर्ट लेखपाल ने उपजिलाधिकारी अकबरपुर को दी थी। उपजिलाधिकारी के आदेश पर लेखपाल वरुण कुमार त्रिपाठी ने रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.