औरंगाबाद, दिसम्बर 26 -- मदनपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत सलैया में शुक्रवार को विशेष ग्राम सभा आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता पंचायत मुखिया मनोज कुमार चौधरी ने की। सभा में सभी वार्ड सदस्यों ने अपने-अपने वार्ड की समस्याएं रखीं, जिन्हें मुखिया ने चयन कर निदान का आश्वासन दिया। मनरेगा से आए पंचायत रोजगार सेवक अमित प्रकाश ने नए कानून से मिलने वाले लाभ और विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बाल विवाह और बाल तस्करी रोकथाम के लिए ग्राम स्तरीय बाल कल्याण एवं बाल संरक्षण समिति का गठन किया गया, जिसका उद्देश्य किशोरियों को बाल विवाह के दुष्प्रभावों, कानूनी प्रावधानों और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। ग्राम सभा में मुखिया मनोज कुमार चौधरी, कार्यपालक सहाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.