पीलीभीत, जनवरी 9 -- ग्राम विकास सहकारी समिति में नौकरी का झांसा देकर जालसाजों ने अधिवक्ता से चार लाख रूपये की ठगी कर ली गई। कोर्ट के आदेश पर थाना कोतवाली पुलिस ने गोरखपुर,रायबरेली और रामपुर के तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मोमिनगंज निवासी एडवोकेट अशोक कुमार ने कोर्ट के आदेश पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि मूल रूप से गोरखपुर जिले के मोहददीपुर निवासी भानु दीक्षित पुत्र सच्चिदानंद दीक्षित ग्राम विकास सहकारी समिति लिमिटेड का मैनेजिंग डायरेक्टर है। रायबरेली जिले के शांतिनगर लालगंज निवासी अभिषेक मिश्रा,रामपुर जिले के सांईबिहार कॉलोनी निवासी नरेश पुत्र कुंवरसेन द्वारा ग्राम विकास सहकारी समिति लिमिटेड के कार्यालय प्रथम तल मूल प्लाजा के द्वारा 17 नवंबर 2016 को नियुक्ति पत्र जारी किया गय...