कौशाम्बी, अप्रैल 26 -- विकास खंड सिराथू की ग्राम पंचायत कशिया में तैनाती के दौरान धनराशि आहरण के मामले में निलंबित ग्राम विकास अधिकारी सतीश चौधरी को हाईकोर्ट ने क्लीन चिट दे दी है। न्यायालय के आदेश पर डीडीओ ने उन्हें सवेतन बहाल करते हुए सिराथू ब्लॉक में तैनाती दे दी है। ग्राम पंचायत कशिया में तैनाती के दौरान ग्राम विकास अधिकारी पर धन का आहरण कर दुरुपयोग करने का आरोप लगा था। मामले में स्पष्टीकरण नहीं देने पर उन्हें 22 अक्तूबर को डीडीओ ने निलंबित कर दिया था। ग्राम विकास अधिकारी ने हाईकोर्ट की शरण ली। हाईकोर्ट से उन्हें क्लीन चिट मिल गई। न्यायालय का आदेश होने के बाद डीडीओ ने उन्हें सवेतन बहाल करते हुए सिराथू ब्लॉक में पुन: तैनाती दे दी। हालांकि मामले में डीपीआरओ एके सिंह का कहना है कि अभी उन्हें ग्रामसभा का आवंटन नहीं किया गया है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.