गाजीपुर, जुलाई 23 -- गाजीपुर, संवाददाता। ग्राम विकास अधिकारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन बुधवार को विकास खंड सदर के सभागार आयोजित हुआ। जिला मंत्री मनोज यादव ने बीते दो वर्षों के आय व्यय एवं कार्यवृत्ति पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। ग्राम विकास अधिकारी संघ के प्रांतीय प्रतिनिधि विनीत राय एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष इं सुरेन्द्र यादव की देख रेख में निर्वाचन प्रक्रिया शुरू हो गयी। चुनाव अधिकारी सुभाष सिंह एवं सहायक चुनाव अधिकारी अरुण सिंह ने चुनाव प्रक्रिया पूरी करा दी। इसमें जिलाध्यक्ष बैजनाथ तिवारी और वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजनाथ पाल चुने गये। कर्मचारियों की सहमति से निर्विरोध निर्वाचित हुये। इसमें अजीत गौतम उपाध्यक्ष, शैलेन्द प्रताप सिंह संगठन मंत्री, अजय प्रकाश कोषाध्यक्ष, शशि कुमार मीडिया प्रभारी चुने गये है। नव निर्वाचित पदा...