हाथरस, फरवरी 4 -- हाथरस। सीडीओ पी एन दीक्षित ने मंगलवार को ममौता कला में अन्य कार्यो के साथ-साथ पंचायत सचिवालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खामिया मिलने पर सीडीओ ने नाराजगी जाहिर की। निरीक्षण के समय नीरज शर्मा, उप जिलाधिकारी, सासनी,संजीव कुमार वर्मा अधिशासी अभियंता लोनिवि, सचिन अवर अभियंता लोनिवि,राजेश कुमार ग्राम विकास अधिकारी, बलवीर सिंह लेखपाल,तेजेन्द्र कुमार रोजगार सेवक एवं ग्राम प्रधान उपस्थित थे। पंचायत सचिवालय की बाहरी दीवाल पर ग्राम स्तरीय कर्मचारियों के नाम अपडेट नहीं कराये गये हैं, जबकि राजेश कुमार, ग्राम पंचायत सचिव लगभग 3 वर्ष से इस ग्राम पर तैनात है। सचिवालय के किसी भी कक्ष में फर्नीचर नहीं है। सचिवालय के बैठक हाल में कुछ कुर्सी एवं एक मेज रखी है। कम्प्यूटर कक्ष में स्थापित है, जो एक कपड़े से ढका हुआ मिला, ऐसा प्रत...