अयोध्या, जनवरी 4 -- भदरसा संवाददाता। प्रत्येक दो वर्ष पर होने वाले ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के जिला इकाई के अधिवेशन में अनिल दुबे को जिलाध्यक्ष और हरगोविंद वर्मा को मंत्री चुना गया। कार्यक्रम निर्वाचन अधिकारी सूर्यभान सिंह,संरक्षक ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन जनपद अंबेडकर नगर एवं दयाशंकर वर्मा संरक्षक ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन अयोध्या की देखरेख में विकासखंड मसौधा परिसर में आयोजित हुआ। अधिवेशन में अन्य पदों पर भी सर्वसम्मति चुनाव हुआ। जिसमें संरक्षक दयाशंकर वर्मा,प्रांतीय प्रतिनिधि मुकेश मौर्य,वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार,उपाध्यक्ष राजकुमार यादव,कोषाध्यक्ष अर्जुन वर्मा,उपाध्यक्ष महिला दीपमाला सिंह,संगठन मंत्री सत्येन्द्र यादव,संयुक्त मंत्री वैभव पाण्डेय और मीडिया प्रभारी अमित आचार्य को चुना गया। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अनिल दुबे ने...