उन्नाव, जनवरी 4 -- उन्नाव। ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जनपद शाखा का द्विवार्षिक अधिवेशन हुआ। जिसमें शिवदत्त तिवारी अध्यक्ष व धीरेंद्र रावत मंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में सहायक विकास अधिकारी के पद पर पदोन्नति प्राप्त रूपेश श्रीवास्तव, सुरेन्द्र कुमार तथा विभय श्रीवास्तव को संरक्षक शशिकांत अवस्थी ने सम्मानित किया। संगठन के सभी साथियों ने विभागीय समस्याओं तथा उत्पीड़न पर एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया। वहीं शिवदत्त तिवारी अध्यक्ष, धीरेंद्र रावत मंत्री तथा सुमित मिश्रा प्रांतीय प्रतिनिधि पद पर निर्विरोध निर्वाचित किए गए। बैठक में अभिषेक वर्मा, हेमंत चक्रवर्ती, स्वप्निल सिंह, दीपांशु यादव, शिवबरन सिंह यादव, पल्लवी शुक्ला, शालिनी देवी, शिल्पी यादव, आमरा इलियास, ज्योत्सना त्रिपाठी, ...