बहराइच, दिसम्बर 15 -- चर्दा, संवाददाता। ब्लॉक नवाबगंज में कार्यरत ग्राम विकास अधिकारियों द्वारा ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली एफआरएस लागू किए जाने तथा सचिवों से गैर विभागीय कार्य कराए जाने के विरोध में आक्रोश व्याप्त है। इसी क्रम में ग्राम विकास अधिकारियों ने एकजुट होकर एपीओ (सहायक परियोजना अधिकारी) विकास अवस्थी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्राम विकास अधिकारियों ने संदीप त्रिपाठी महेश कुमार पाठक जगजीवन आनंद विक्रम शिवा पोरवाल ने बताया कि विभागीय कार्यों के साथ-साथ उनसे लगातार गैर विभागीय कार्य लिए जा रहे हैं, जिससे मूल कार्य प्रभावित हो रहा है। वहीं ऑनलाइन उपस्थिति एफआरएस के चलते नेटवर्क व डोंगल भी जमा किया और तकनीकी समस्याओं के कारण कर्मचारियों को अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्राम विकास अधिकारियों का कहना है कि नियम विरुद्ध कार्य कराए ज...