मिर्जापुर, दिसम्बर 15 -- पड़री। विकास खंड पहाड़ी के ब्लॉक परिसर में सोमवार को ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत अधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित सचिवों ने सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) कृष्ण कुमार सिंह को अपना डोंगल सौंप दिए। इससे ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के भुगतान की प्रक्रिया पूरी तरह से ठप हो गई। प्रदर्शन करने वालों में शामिल सचिव प्रदीप सरोज,लल्लू राम भारती, एवं अन्य सचिवों ने सरकार की नीतियों की आलोचना की। संगठन के महामंत्री मनीष मौर्य ने कहाकि ग्राम पंचायत एवं ग्राम विकास अधिकारियों की जायज मांगें लंबे समय से शासन स्तर पर लंबित हैं। बार-बार ज्ञापन सौंपे जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। इससे कर्मचारियों में गहरा असंतोष है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही मांगों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.