चंदौली, जनवरी 3 -- चंदौली, संवाददाता। ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन शाखा चंदौली के कार्यकारिणी की एक बैठक शनिवार को सदर विकास खंड कार्यालय परिसर में हुई। बैठक संरक्षक खंड विकास अधिकारी केके सिंह की देखरेख में हुई। इसमें संगठन की वर्तमान कार्यकारिणी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि वर्तमान कार्यकारिणी को आगामी छह माह की अवधि के लिए विस्तारित किया जाएगा। ताकि संगठनात्मक गतिविधियों को सुचारु रूप से आगे बढ़ाया जा सके। वक्ताओं ने कहा कि इस अवधि में ग्राम विकास अधिकारियों की समस्याओं के समाधान, अधिकारों की रक्षा तथा विभागीय कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। वही संरक्षक केके सिंह ने संगठन की एकता और अनुशासन पर बल देते हुए कहा कि ग्राम विकास अधिकारी ग्रामीण विकास की रीढ़ हैं। उनके कार्यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.