औरैया, फरवरी 2 -- अजीतमल, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम बरीपुरा में सोमवार को श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ विधि-विधान के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश पूजन एवं कलश यात्रा से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भागवत कथा के पीठासीन आचार्य श्री श्री 1008 महंत हरभजनदास जी महाराज (सिद्ध पीठ पिलुआ मंदिर हनुमान) के सान्निध्य में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में परीक्षित के रूप में सुनीता सिंह एवं राजकुमार सिंह शामिल रहे। यात्रा में अयोध्या सिंह चौहान, नीरज कुमार सिंह, सुशील चौहान, सुधीर चौहान, नारायण सिंह चौहान, श्रीकृष्ण चौहान सहित अनेक श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया। कलश यात्रा गांव का भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलशों की स्थापन...