रुद्रपुर, जनवरी 22 -- नकाबपोश बदमाशों ने मुंगफली व्यापारी के परिवार को गनपॉइंट पर बंधक बनाकर 87 हजार लूटे किच्छा। थाना पुलभट्टा क्षेत्र के ग्राम बरा में बुधवार की रात नकाबपोश बदमाशों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। तीन नकाबपोश बदमाशों ने दीवार कूदकर मुंगफली के थोक व्यापारी नरेश कुमार प्रजापति के घर में घुसकर पूरे परिवार को तमंचे की नोक पर बंधक बना लिया। मारपीट कर 87 हजार रुपये नकद तथा सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। घटना की जानकारी के अनुसार नरेश कुमार प्रजापति पुत्र राम प्रसाद निवासी ग्राम बरा हैं। बुधवार रात्रि करीब 12 बजकर 40 मिनट पर तीन नकाबपोश बदमाश उनके घर की दीवार फांदकर अंदर घुसे। उन्होंने घर के कमरे में सो रहे नरेश कुमार, उनकी पत्नी प्रेमवती देवी, पुत्र वासुदेव और पुत्री वंशिका को तमंचे दिखाकर बंधक बनाया। बदमाशों ने परिवार के सदस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.