गौरीगंज, मई 27 -- अमेठी। अरविन्द सिंह जिले की कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों के नियंत्रण में ग्राम प्रहरी पुलिस के मददगार बनेंगे। इसके लिए ग्राम प्रहरियों को एक बार फिर से सक्रिय किया जाएगा। जो गांव से जुड़ी हर अपराधिक गतिविधि की जानकारी संबंधित थाना प्रभारी को उपलब्ध कराएंगे। जिससे पुलिस समय रहते अपराधिक वारदातों पर नियंत्रण कर सकेगी। पुलिस और जनता के बीच सेतु का काम करने वाले ग्राम प्रहरी (चौकीदार) ग्रामीण क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने व अपराधों को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। गांव के लोगों के साथ रहने के कारण इन्हें हर तरह की छोटी बड़ी घटना की जानकारी सबसे पहले मिल जाती है। हालांकि अधिकांश ग्राम प्रहरी थानों में हर महीने दो बार हाजिरी बजाने व साफ सफाई करने के काम तक ही सीमित होकर रह गए हैं। जिले के सभी थानों क्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.