महोबा, दिसम्बर 30 -- चरखारी,संवाददाता। एसआईआर सर्वे के बाद सूची में नाम गायब होने के मामले बढ़ गए हैं। विकास खंड की ग्राम पंचायत नटर्रा में ग्राम प्रधान सहित 150 ग्रामीणों के नाम गायब होने पर जिलाधिकारी से शिकायत दर्ज कराई गई है। इन दिनों एसआईआर सर्वे के बाद सूची से नाम गायब होने के मामले एकाएक बढ़ गए हैं। नटर्रा गांव में एसआईआर सर्वे के बाद सूची से 150 ग्रामीणों के नाम गायब हैं। खास बात यह है कि वर्तमान ग्राम प्रधान गायत्री देवी का भी सूची से नाम गायब है जो पिछले दस वर्षो से ग्राम प्रधान हैं। प्रधान पति रविन्द्र राजपूत ने एसआईआर सर्वे के बाद सूची से नाम गायब होने के मामले को उठाते हुए जांच की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान सहित 150 ग्रामीणों के नाम सूची से गायब हैं। बीएलओ द्वारा कम्प्यूटर फीडिंग व तकनीकि कमी के कारण गाल्ती की ब...