रांची, फरवरी 25 -- तमाड़, प्रतिनिधि झारखंड राज्य ग्राम प्रधान संघ तमाड़ प्रखंड शाखा की ओर से राज्यपाल के नाम पेसा नियमावली लागू करने को लेकर बीडीओ सह सीओ को एक मांग पत्र सौंपा। प्रखंड ग्राम प्रधान संघ की ओर से सौंपे गए मांग पत्र में पेसा नियमावली जल्द लागू करने और भूमि अधिग्रहण पुनर्वास पुनर्विविस्थापन नियम 2015 में संशोधन करने की मांग की है। मांग पत्र सौंपनेवालों में अध्यक्ष यदुगोपाल सिंह मुंडा, गंगाधर सिंह मुंडा, सुखलाल मुंडा, जादू सिंह मुंडा, राजेंद्र सिंह मुंडा, मदन मोहन सिंह मुंडा, नारायण सिंह मुंडा, लखन सिंह मुंडा, दुबराज मांझी, गुरबारी देवी, आशा देवी, रामेश्वर सिंह मुंडा और लखन मुंडा आदि ग्राम प्रधान शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.