विकासनगर, जून 16 -- त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए विकासनगर ब्लॉक में ग्राम प्रधानों के आरक्षण को कांग्रेस ने नियम विरुद्ध बताते हुए कड़ा ऐतराज जताया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने कहा कि प्रधान पद पर लागू किए गए आरक्षण का दूरगामी परिणाम अच्छा नहीं होगा। उन्होंने भाजपा सरकार पर संवैधानिक मूल्यों के साथ जबरदस्ती छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। सोमवार को पूर्व मंत्री नवप्रभात ने अपने आवास पर मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि भाजपा सरकार देश और प्रदेश में लगातार संवैधानिक मूल्यों के साथ छेड़छाड़ कर रही है, जिसके भविष्य में दुष्परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस साल होने वाले पंचायत चुनावों को चुनाव का प्रथम चरण मान लिया, जबकि प्रदेश में किसी भी तरह का परिसीमन नहीं हुआ है। तथ्यों को जोड़ते ह...