बिजनौर, फरवरी 7 -- महिला ग्राम प्रधान पति ने गांव के ही कुछ लोगों पर साजिश के तहत फर्जी बलात्कार के मुकदमे में फंसाने, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने और पांच लाख की रंगदारी मांगने जैसे आरोप लगाते हुए तहरीर सौंपी। जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित के अनुसार उसकी पत्नी गांव की निर्वाचित ग्राम प्रधान हैं। गांव के एक विरोधी गुट से उसकी पुरानी रंजिश चल रही है। आरोप है कि उसे लगातार एक अन्य आपराधिक मामले में फैसला प्रभावित कराने के लिए दबाव में लिया जा रहा था। मामला लगभग छह माह पूर्व का है। जिसमें एक युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप गांव के ही एक युवक पर है, जो वर्तमान में जेल में बंद है। आरोप है कि इसी मामले को आधार बनाकर उसे फंसाने की योजना बनाई गई और उपरोक्त युवती को लालच देकर उसके खिलाफ झूठा आरोप लगाने के लिए तैयार कि...