अमरोहा, फरवरी 26 -- गांव निवासी महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में ग्राम प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है। मामले में जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव में राजमिस्त्री का परिवार रहता है। राजमिस्त्री की पत्नी का आरोप है कि बीती 23 फरवरी को वह घर पर अकेली थी। आरोप लगाया कि इसी दौरान मौका पाकर गांव का ही निवासी ग्राम प्रधान उसके घर में घुस गया। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच महिला का 12 वर्षीय पुत्र भी वहां पहुंच गया। आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देता हुआ फरार हो गया। पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने पति को दी। इसके बाद महिला ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग को लेकर तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी ग्राम प्रध...