नई दिल्ली, नवम्बर 17 -- यूपी के सुलतानपुर में बल्दीराय विकासखंड की ग्राम पंचायत सिंघनी में विकास कार्यों में बड़ी अनियमितता का मामला प्रकाश में आया है। शिकायत के बाद जिला कृषि अधिकारी को जांच डीएम की ओर से सौंपी गई थी। जिसमें गड़बड़ी की पुष्टि हुई। पाया गया कि कंपोजिट विद्यालय की मरम्मत और अन्य विकास कार्यों के मद के लाखों रुपए ग्राम प्रधान ने अपने भाई के खाते में ट्रांसफर कर दी। अब ग्राम प्रधान को मामले में कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। ग्रामीण प्रवीण कुमार सिंह की शिकायत पर जांच में ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्य में अनियमितता का मामला प्रकाश में आया। 6 अगस्त को जिला कृषि अधिकारी को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया था। जिला कृषि अधिकारी द्वारा प्रकरण की जांच कर 9 अक्टूबर को आख्या उच्च अधिकारियों को प्रस्तुत की गई थी। जांच आख्या का परीक्...