सुल्तानपुर, फरवरी 11 -- भदैया, संवाददाता। देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के लोहरामऊ गांव के प्रधान पर मंगलवार की आधी रात को कुछ लोगों ने बम फेककर कातिलाना हमला किया। तेज आवाज होने पर पीड़ित परिवार के साथ गांव के लोगों की नींद खुल गई। ताबड़तोड़ कई बम फेंके जाने के बाद भी कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इस दौरान पता चला कि हमलावर तीन की संख्या में थे। बमबाजी की घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। पीड़ित ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें गांव के कोटेदार के पुत्र समेत दो लोगों को नामजद कर अन्य कई अज्ञात को भी आरोपित किया है। बताया जाता है कि वर्तमान ग्राम प्रधान अनिल मिश्रा की दो पत्नियां हैं। एक पत्नी ग्राम पंचायत के मूल गांव जुड़ारा में रहतीं हैं, जबकि दूसरी पत्नी के साथ प्रधान लखनऊ-वाराणसी फोरलेन हाईवे पर लोहरा...