कौशाम्बी, फरवरी 13 -- ब्लॉक संसाधन केंद्र सरसवा में गुरुवार को बीएसए डॉ. कमलेंद्र कुमार कुशवाहा के निर्देशन में 'ग्राम प्रधान उन्मुखीकरण कार्यक्रम' का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अजय पाण्डेय जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ने दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने शिक्षा को सामाजिक विकास की आधारशिला बताते हुए ग्राम प्रधानों से विद्यालयों के विकास में सक्रिय सहभागिता की अपील किया। खंड शिक्षा अधिकारी राजीव प्रताप सिंह ने 'ऑपरेशन कायाकल्प' के अंतर्गत निर्धारित 19 पैरामीटरों पर विस्तार से प्रकाश डाला और ग्राम प्रधानों से विद्यालयों के संतृप्तिकरण हेतु आवश्यक सहयोग प्रदान करने का आवाहन किया। कहा कि विद्यालयों की आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की पह...