जामताड़ा, अक्टूबर 8 -- नारायणपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड सह अंचल कार्यालय नारायणपुर के प्रांगण में बुधवार को परंपरागत राजस्व ग्राम प्रधानों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के जिला महासचिव शिवलाल मुर्मू ने की। बैठक में ग्राम प्रधानों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा करते हुए राजस्व संग्रह कार्य को और प्रभावी बनाने पर बल दिया। इस दौरान ग्राम प्रधानों ने कहा कि ग्राम स्तर पर आयोजित होने वाली बैठकों में परंपरागत राजस्व ग्राम प्रधान की भूमिका सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा ग्राम प्रधान के क्षेत्र या मौजा में चलाई जाने वाली किसी भी योजना की जानकारी योजना प्रारंभ करने से पूर्व संबंधित ग्राम प्रधान को दी जानी चाहिए। बैठक में करमाटांड़ प्रखंड के सचिव सलीम अंसारी, अमर कुमार मंडल, गौरीशंकर तिवारी, तैयब अंस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.