दुमका, जनवरी 6 -- ग्राम प्रधानों ने प्रखंड स्तर पर हर्षोल्लास के साथ मनाया सोहराय पर्व मसलिया, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड परिसर में सोमवार को ग्राम प्रधान संगठन द्वारा प्रखंड अध्यक्ष हरिनारायण पंडित की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय सनत दिशम सोहराय पर्व का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधान, नाइकी, गुडित, जग मांझी, परानीक, कुड़म नाइकी सहित ग्रामीणों ने प्रखंड परिसर कार्यक्रम में पहुंचकर सोहराय पर्व का अगाज किया। इस अवसर नाइकी बाबा बुधराय मरांडी ने आदिवासी रीति रिवाज के अनुसार प्रखंड परिसर में विधि विधान से पूजा-अर्चना की। पूजा के दौरान मुर्गा को अरवा चावल खिलाने के पश्चात बलि दी गई। बलि दी गई मुर्गा के साथ खिचड़ी बनाकर उपस्थित सभी सदस्यों के बीच परोसा गया। इस अवसर पर नाइकी बुधराय मरांडी ने कहा कि सोहराय पर्व आदिवासियों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.