पीलीभीत, दिसम्बर 24 -- पीलीभीत। गांधी सभागार में डीएम ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न ( निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम-2013 से सम्बंधित कार्यशाला आयोजित की गई। इस बारे में अपने अपने विचार रखे गए। शपथ ली गई। कार्यशाला में जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुराग श्याम रस्तोगी ने सभी अधिकारियों का स्वागत किया। इसके बाद कार्यशाला के बारे विस्तार से बताया गया कि सभी कार्यालयों में आन्तरिक परिवाद समिति का गठन किया जाना आवश्यक है। सभी कार्यालयों में शी बॉक्स पोर्टल पर समिति की जानकारी अपडेट करनी है, जिसका उद्देश्य कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम- 2013 पर विस्तृत जानकारी साझा की गई। डीएम ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शीघ्र ही समितियों का गठन कराए और पोर्टल पर अपडेट कराएं। जिला प्...