मिर्जापुर, जनवरी 21 -- जमालपुर। क्षेत्र के ब्लॉक सभागार में बुधवार को राष्ट्रीय स्वराज अभियान के अंतर्गत डिजिटल लिटरेसी के द्वितीय चरण के ग्रामप्रधानों के प्रशिक्षण का बीडीओ रक्षिता सिंह ने शुभारंभ कराया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डिजिटल साक्षरता से पंचायतों के कामकाज में पारदर्शी और तेजी आएगी। ग्रामों के डिजिटलाइजेशन का लाभ ग्रामीणों को मिलेगा। प्रशिक्षक अभिषेक त्रिपाठी ने ग्राम प्रधानों को डिजिटल इंटरनेट सेवा, ई-गवर्नेंस प्रणाली, सरकारी पोर्टल, ई-मेल,डिजिटल भुगतान, कंप्यूटर और स्मार्टफोन के प्रयोग करने के बारे में जानकारी दी। साथ ही बताया कि आज के समय में अधिकांश सरकारी योजनाओं और सेवाओं का संचालन ऑनलाइन हो रहा है। ऐसे में ग्राम प्रधानों का डिजिटल रूप से सक्षम होना आवश्यक है। ई-मेल बनाने, संचालित करने और ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया ...