लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 24 -- रजागंज, संवाददाता। लखीमपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत सौठन में ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से कंबल वितरित किए गए। ग्राम प्रधान अरविंद कुमार वर्मा और लेखपाल मुनीश शुक्ला के सहयोग से 25 कंबलों का वितरण किया गया। कंबल वितरण का लाभ क्षेत्र के गरीब एवं असहाय लोगों को मिला। कड़ाके की ठंड में कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी और राहत साफ नजर आई। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए ग्राम प्रधान और प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.