मुरादाबाद, दिसम्बर 4 -- मुरादाबाद। ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारी शुक्रवार को ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में प्रदर्शन करेंगे। गुरुवार को सत्याग्रह के चौथे दिन काली पट्टी बांधकर काम किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुमार सागर और अधिकारी संघ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि सरकार के निर्णय वापस लेने तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदेश स्तर पर 15 दिसंबर तक के आंदोलन का कार्यक्रम घोषित है। पांच दिसंबर को सुबह के 10 से दिन के एक बजे तक सचिव ब्लॉक कार्यालय में धरना देंगे। इसके बाद प्रदर्शन करते हुए खंड विकास अधिकारी कार्यालय पहुंचेंगे और जिलाधिकारी को संबोधित मांग पत्र सौंपा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.